- Home
- टॉप न्यूज़
- पीएम मोदी से मिले अधीर रंजन चौधरी
पीएम मोदी से मिले अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर भाजपा-शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों पर हो रहे कथित हमलों और उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।
अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं पश्चिम बंगाल में साम्प्रदायिक तनाव और हिंसा को बढ़ावा दे सकती हैं। प्रधानमंत्री को सौंपे गए पत्र में उन्होंने लिखा कि बंगाली भाषा बोलने वाले प्रवासी मजदूरों को कई जगह गलत तरीके से बांग्लादेश से आया अवैध घुसपैठिया समझ लिया जाता है, जिसके कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है।
चौधरी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती और मुस्लिम बहुल इलाकों में इन घटनाओं का असर पड़ रहा है। यदि समय रहते हालात पर काबू नहीं पाया गया, तो इससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
