घने कोहरे से दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित

feature-top

साल 2025 के आखिरी दिन राजधानी दिल्ली घने कोहरे की चपेट में नजर आई. घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा, जहां सुबह से ही बेहद कम विजिबिलिटी के चलते कुल 300 से अधिक फ्लाइट्स पर असर पड़ा।

 उपलब्ध जानकारी के अनुसार 148 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 78 आगमन और 70 प्रस्थान शामिल हैं, जबकि करीब 200 उड़ानें देरी से संचालित हुईं और 2 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।


feature-top