छत्तीसगढ़ : डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन जारी

feature-top

डीएड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने अनोखे और भावुक तरीके से विरोध जताते हुए खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

अभ्यर्थियों ने यह पत्र राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को संबोधित करते हुए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में डीएड के करीब 2300 पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है।

उन्होंने सरकार से तत्काल इन 2300 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। खून से लिखे पत्र में अभ्यर्थियों ने उल्लेख किया है कि शासन को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करना चाहिए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिल सके।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे वे आमरण अनशन जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए हैं।


feature-top