भारत–पाक मध्यस्थता पर विदेशी दावों को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता

feature-top

कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता को लेकर सामने आए विदेशी दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी ने इन दावों को चिंताजनक बताते हुए कहा है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर देश की जनता सरकार से स्पष्ट जवाब चाहती है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अब चीन की ओर से मध्यस्थता के दावे सामने आना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ मज़ाक जैसा है।

जयराम रमेश ने याद दिलाया कि सेना के उप प्रमुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत किसी मध्यस्थता में नहीं, बल्कि चीन के साथ वास्तविक चुनौती का सामना कर रहा था।


feature-top