सपा सांसद सनातन पांडेय ने पुलवामा हमले को बताया भाजपा की साजिश

feature-top

उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बड़ा और विवादित बयान दिया है।

टाउन हॉल में आयोजित विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश का माहौल भाजपा के खिलाफ था, और इसी कारण पुलवामा जैसी घटना को अंजाम दिया गया।

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि पुलवामा हमला किसी विदेशी साजिश का नहीं, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि इस घटना से देश का मूड बदला गया।


feature-top