नए साल से पहले देशभर में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स की हड़ताल

feature-top

नए साल से ठीक एक दिन पहले, देशभर में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। इस हड़ताल में स्विगी, जोमैटो, जेप्टो और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी वर्कर्स शामिल हैं। ये सभी श्रमिक इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यानी IFAT के बैनर तले एकजुट हुए हैं।

हड़ताल का आह्वान तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) की ओर से किया गया था। यूनियन के संस्थापक और अध्यक्ष शेख सल्लाउद्दीन ने मीडिया को बताया कि यह विरोध प्रदर्शन प्लेटफॉर्म आधारित कंपनियों की कथित अनुचित नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है।

शेख सल्लाउद्दीन के अनुसार, गिग वर्कर्स लंबे समय से अपने कार्य-परिस्थितियों और वेतन ढांचे में बदलाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार अपील के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इसी उपेक्षा के चलते श्रमिकों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।


feature-top