उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के नेता अमरेंद्र निषाद पर गोली चलाने की घटना सामने आई है। इस हमले में अमरेंद्र निषाद बाल-बाल बच गए। उन्होंने अपने चचेरे भाई रविंद्र निषाद पर फायरिंग का आरोप लगाया है।

feature-top

अमरेंद्र निषाद ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या के प्रयास) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

अमरेंद्र निषाद, उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के दौरान मंत्री रहे दिवंगत जमुना निषाद के पुत्र हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

feature-top