राजस्थान के टोंक में विस्फोटक से भरी कार पकड़ी गई

feature-top

राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री से लदी एक मारुति सियाज कार को जब्त किया है। कार से करीब 150 किलो अवैध अमोनियम नाइट्रेट, 200 से अधिक विस्फोटक कारतूस और लगभग 1100 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर बरामद किया गया है।

विस्फोटक को यूरिया खाद की बोरियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर बरोनी थाना क्षेत्र में वाहन को रोका गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विस्फोटक सामग्री बूंदी से टोंक सप्लाई की जा रही थी।

इस मामले में सुरेंद्र मोची और सुरेंद्र पटवा नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों, खासकर अवैध खनन में तो नहीं किया जाना था। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।


feature-top