प्राण-प्रतिष्ठा द्वादशी पर पीएम मोदी की रामलला से देश के लिए प्रार्थना

feature-top

अयोध्या की पावन धरा पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रेरणा हर देशवासी के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना को और सशक्त करे।

उन्होंने कहा कि यही भावनाएं समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार बनेंगी। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण को सदियों पुराने संकल्प की सिद्धि बताते हुए इसे देश की आस्था और संस्कारों का दिव्य उत्सव कहा।


feature-top