राम मंदिर के बाद माता जानकी का भी बनेगा भव्य मंदिर – राजनाथ सिंह

feature-top

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर आकर वे भावविभोर हैं और दो वर्ष पूर्व 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजमान होने को ऐतिहासिक क्षण बताया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राम मंदिर हजारों वर्षों तक भगवान श्रीराम के जीवन और मर्यादा का गुणगान करता रहेगा। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन को दुनिया के सबसे बड़े आंदोलनों में से एक बताया और कहा कि आज भारत की धर्मध्वजा समंदर पार भी लहरा रही है।

राम की मर्यादा का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जैसे प्रभु श्रीराम युद्ध में भी मर्यादा नहीं छोड़ते, वैसे ही भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान संयम और मर्यादा का पालन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आतंकियों और उनके आकाओं को सीमित और नियंत्रित कार्रवाई के जरिए सबक सिखाया गया।

रक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की कि भगवान श्रीराम के साथ-साथ सीतामढ़ी में माता जानकी का भव्य मंदिर बनाने की दिशा में भी सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस परियोजना की नियमित जानकारी लेते रहते हैं।


feature-top