वोडाफोन–आइडिया को बड़ी राहत

feature-top

केंद्र सरकार ने कर्ज संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन–आइडिया को बड़ी राहत दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने कंपनी के ₹87,695 करोड़ के AGR बकाये को फ्रीज करने को मंजूरी दी है।

यह राशि 31 दिसंबर 2025 की स्थिति के अनुसार तय की गई है। इस बकाये का भुगतान वोडाफोन–आइडिया को अभी नहीं करना होगा, बल्कि वित्त वर्ष 2031-32 से 2040-41 के बीच किस्तों में किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बनाए रखना और कंपनी में अपनी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के मूल्य की रक्षा करना है।


feature-top