- Home
- टॉप न्यूज़
- अगर जिंदा रहा तो फिर लोकसभा जाऊंगा – बृजभूषण शरण सिंह
अगर जिंदा रहा तो फिर लोकसभा जाऊंगा – बृजभूषण शरण सिंह
उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोकसभा से जनता ने नहीं, बल्कि एक साजिश के तहत हटाया गया।
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बृजभूषण ने कहा कि उनका कार्यकाल बीच में खत्म कर दिया गया और उन्हें अपमानित कर बाहर किया गया। बृजभूषण शरण सिंह ने दो टूक कहा, “अगर मैं जिंदा रहा, तो एक बार फिर लोकसभा जरूर लौटूंगा। बीजेपी टिकट देगी तो पार्टी से लड़ूंगा, नहीं तो निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा।
यौन उत्पीड़न के आरोपों के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि BSP, JDU और RJD के नेताओं ने भी उस वक्त उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
