- Home
- टॉप न्यूज़
- कर्नाटक : कांग्रेस सरकार के सर्वे में EVM को मिली क्लीन चिट
कर्नाटक : कांग्रेस सरकार के सर्वे में EVM को मिली क्लीन चिट
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा कराए गए एक आधिकारिक सर्वे ने देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM की विश्वसनीयता को लेकर चल रही बहस को नया मोड़ दे दिया है। सर्वे के नतीजों के मुताबिक, कर्नाटक की जनता का बड़ा वर्ग EVM को सुरक्षित और भरोसेमंद मानता है।
यह सर्वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी. अनबुकुमार के माध्यम से कराया गया, जिसमें 102 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 5,100 लोगों से राय ली गई। इन निष्कर्षों के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला तेज कर दिया है।
भाजपा का कहना है कि जब कांग्रेस शासित राज्य के लोग ही EVM पर भरोसा जता रहे हैं, तो फिर ‘वोट चोरी’ जैसे आरोप निराधार हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
