पूर्व मुख्यमंत्री की अरुण साव पर टिप्पणी से साहू समाज आक्रोशित

feature-top

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर साहू समाज में भारी नाराजगी है। भूपेश बघेल ने अरुण साव की तुलना बंदर से की थी, जिसे समाज ने अपमानजनक बताया है।

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ साहू समाज ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों (SP) को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। समाज का कहना है कि यदि भूपेश बघेल 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरेन्द्र साहू ने बताया कि इस मुद्दे पर 5 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति की जानकारी दी जाएगी। वहीं, ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया को लेकर सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।


feature-top