भाजपा नेता और मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कूच बिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भय और अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

feature-top

मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह कश्मीरी पंडितों को कश्मीर घाटी से बाहर निकाला गया था, वैसी ही स्थिति पश्चिम बंगाल में पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को ‘पश्चिमी बांग्लादेश’ में बदलने की साजिश रची जा रही है, लेकिन ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होंगे।

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयानों की भी कड़ी आलोचना की। मिथुन ने कहा कि ममता बनर्जी यह भूल रही हैं कि यह कोई अलग देश नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांकुड़ा जिले में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के गृह मंत्री को धमकी देने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया।

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि यदि कोई यह सोचता है कि भारत के गृह मंत्री को बंगाल में प्रवेश करने से रोका जा सकता है, तो वह दिन राज्य के लिए विनाशकारी साबित होगा।

feature-top