170 दिन बाद चैतन्य बघेल जेल से रिहा

feature-top

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से करीब 170 दिन बाद रिहा हुए।

जेल के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। रिहाई के मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ चैतन्य का स्वागत किया गया।

रिहाई से पहले भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 जुलाई को चैतन्य को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था, और आज उनके पोते के जन्मदिन पर उसकी रिहाई हुई है। रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर भूपेश बघेल खुद कार चलाकर अपने बेटे चैतन्य को लेने पहुंचे।


feature-top