छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं से पहले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

feature-top

जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन करने और उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार करने के उद्देश्य से प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन अनिवार्य है।

निर्देशानुसार, प्रदेश के सभी जिलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 जनवरी 2020 तक अनिवार्य रूप से संपन्न कराई जाएंगी।

feature-top