प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम ममता बनर्जी को दी जन्मदिन की बधाई

feature-top

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। विभिन्न पार्टियों के नेता और लोग उन्हें इसे लेकर बधाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिन पर बधाई दी है।

पीएम मोदी ने X पर लिखा- "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।"


feature-top