हैदराबाद : MANUU की 50 एकड़ जमीन वापस लेने के नोटिस पर बवाल

feature-top

कांग्रेस शासित तेलंगाना सरकार द्वारा मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) की 50 एकड़ जमीन वापस लेने के लिए जारी किए गए नोटिस के बाद विश्वविद्यालय में विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और राज्य की राजनीति भी गरमा गई है।

MANUU स्टूडेंट्स कलेक्टिव से जुड़े छात्रों का कहना है कि यह जमीन विश्वविद्यालय की ही है और भविष्य में कैंपस विस्तार के लिए बेहद जरूरी है। छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकार सार्वजनिक शिक्षा संस्थानों को निशाना बना रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि यदि जमीन वापस ली जाती है तो इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई, रिसर्च और भविष्य के अवसरों पर पड़ेगा। छात्रों ने सरकार से मांग की है कि वह तुरंत यह नोटिस वापस ले और विश्वविद्यालय के हितों से समझौता न करे।

फिलहाल, इस मुद्दे ने राज्य में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है और सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।


feature-top