- Home
- टॉप न्यूज़
- सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
सौम्या चौरसिया की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
07 Jan 2026
, by: Prakash
बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यह मामला ईओडब्ल्यू द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट से संबंधित है, जिस पर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई।
सुनवाई के दौरान शासन की ओर से मामले में जवाब पेश करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने शासन को कल तक का वक्त दिया है।
अब मामले की अगली सुनवाई कल सेकेंड हॉफ में की जाएगी। यह प्रकरण हाईकोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में लगा था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
