बलरामपुर : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर ग्रामीणों और वन अमले के बीच हुई झड़प

feature-top

जिले के रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत पंडरी गांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प, मारपीट और गंभीर आरोपों के बाद अब वन विभाग के उच्च अधिकारी भी सामने आ गए हैं।

इस पूरे मामले में वन मंडलाधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ झड़प, मारपीट और अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


feature-top