छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है।

जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच ने मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश को सुरक्षित रखा है।

कोर्ट ने अंतिम फैसला आने तक याचिकाकर्ता सौम्या चौरसिया को अंतरिम राहत प्रदान की है। इस मामले में कोर्ट अपना निर्णय 13 जनवरी को सुनाएगा।


feature-top