- Home
- DPR Chhattisgarh
- महासमुंद : परीक्षा में आपत्तिजनक सवाल, DEO को कारण बताओ नोटिस जारी
महासमुंद : परीक्षा में आपत्तिजनक सवाल, DEO को कारण बताओ नोटिस जारी
जिले में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित खबर के अनुसार, कक्षा चौथी के अंग्रेज़ी विषय की परीक्षा में पूछा गया सवाल— “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?”—के विकल्पों में शेरू के साथ राम नाम भी शामिल किया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने इसे प्रश्न पत्र निर्माण में घोर लापरवाही करार दिया है। प्राथमिक शालाओं की अर्धवार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्रों का निर्धारण, मुद्रण और वितरण की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होती है। इसके बावजूद प्रश्न पत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प के रूप में भगवान राम का नाम शामिल किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक, निंदनीय और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना गया है।
प्रशासन का कहना है कि इस घटना से शासन और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और उदासीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन बताया गया है।
इसी आधार पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद विजय कुमार लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि क्यों न उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
