अमित शाह ने किया देश के पहले राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले राष्ट्रीय IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। यह पहल देश की काउंटर-IED क्षमता और आंतरिक सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

यह सिस्टम नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) द्वारा विकसित किया गया है। राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो IED से जुड़े डेटा के संग्रह, एकीकरण और साझा करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगा।

उद्घाटन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय और बेहतर होगा। सही समय पर, सही स्थान तक सटीक जानकारी पहुंचाने में यह प्रणाली अत्यंत प्रभावी साबित होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में स्थापित NSG ने अब तक दुनिया भर में हुए आतंकवादी हमलों का गहन अध्ययन किया है और हर प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए खुद को लगातार सक्षम बनाया है।

आतंकवाद-रोधी अभियान, विमान अपहरण विरोधी कार्रवाई, बम निरोधक उन्नत तकनीक और अब सभी एजेंसियों के साथ डेटा साझा करने के लिए यह नया प्लेटफॉर्म तैयार करना NSG की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है।


feature-top