'निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 10 लाख रुपये': बिहार में पुराना स्कैम, नए शिकार

feature-top

एक महिला को प्रेग्नेंट करो और 10 लाख रुपये तक का इनाम पाओ -- ऐसे ही यह सब शुरू हुआ। 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब' नाम के ऑनलाइन विज्ञापन सोशल मीडिया पर डाले गए। पुरुषों को फ्री सेक्स और पैसे का लालच दिया गया। सेक्स और पैसे की उम्मीद में उन्होंने 'शुरुआती चार्ज' दिए, इससे पहले कि उन्हें पता चलता कि उनके साथ धोखा हो रहा है।

बिहार में नवादा साइबर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के इनाम, सस्ते लोन और फर्जी नौकरियों के झूठे वादे करके भोले-भाले लोगों को धोखा दे रहा था।

नवादा के रहने वाले रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है, और एक नाबालिग को साइबर क्राइम के आरोप में हिरासत में लिया गया है।


feature-top