ओवैसी के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज

feature-top

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बनेगी।

ओवैसी के इस बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे अव्यावहारिक बताते हुए तंज कसा और कहा कि यह “दिन में तारे देखने जैसी बात” है।

इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि ऐसी बातें क्यों की जा रही हैं, जो संभव ही नहीं दिखाई देतीं। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने अधिकार प्राप्त हैं और हिजाब पहनना या न पहनना पूरी तरह से व्यक्तिगत मामला है।


feature-top