तमिलनाडु में गठबंधन सरकार नहीं होगी: डीएमके मंत्री पेरियासामी

feature-top

तमिलनाडु की राजनीति में गठबंधन सरकार को लेकर चल रही अटकलों पर डीएमके के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री आई. पेरियासामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में किसी भी सूरत में गठबंधन सरकार नहीं बनेगी।

 पत्रकारों से बातचीत में पेरियासामी ने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सत्ता साझा करने के पक्ष में नहीं हैं और इस मुद्दे पर पार्टी का रुख बिल्कुल साफ है। उन्होंने माना कि कांग्रेस को सत्ता में हिस्सेदारी की मांग करने का अधिकार है, लेकिन डीएमके हमेशा से इस तरह की मांगों के खिलाफ रही है।

पेरियासामी ने कहा कि तमिलनाडु में अब तक कभी गठबंधन सरकार नहीं बनी और राज्य का नेतृत्व हमेशा डीएमके के हाथों में ही रहा है। उन्होंने दोहराया कि पार्टी इस नीति पर अडिग है और भविष्य में भी इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए तमिलनाडु कांग्रेस ने एक बार फिर डीएमके नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत की स्थिति में सत्ता में हिस्सेदारी की मांग उठाई है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने हाल ही में कहा था कि अब इस मुद्दे पर चर्चा का समय आ गया है।


feature-top