जना नायकन सर्टिफिकेट कॉन्ट्रोवर्सी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद

feature-top

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब तक ये थिएटर्स में दस्तक नहीं दे पाई है। थलापति विजय की फिल्म सेंसर सर्टिफिकेशन के फेर में इस कदर उलझ गई है कि मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सीबीएफसी ने कट्स के बावजूद फिल्म की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट नहीं दिया, जिसके चलते मामला मद्रास हाईकोर्ट पहुंच गया।

उच्च न्यायालय की सिंगल मेंबर बेंच ने 9 जनवरी को निर्माताओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि बोर्ड को प्रमाणन देना ही होगा। लेकिन, फिर डिवीजन बेंच ने इस पर अंतरिम रोक लगा दी। ऐसे में मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

फिल्म के निर्माता द्वारा मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 19 जनवरी को सुनवाई करेगी।


feature-top