छत्तीसगढ़ के हर विश्राम गृह में लगेगा CCTV कैमरा

feature-top

वन विश्राम गृह से जुड़े कथित अश्लील डांस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा फैसला लिया गया हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी वन निरीक्षण कुटीरों और वन विश्राम गृहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में 12 जनवरी 2026 को सभी मुख्य वन संरक्षकों और वनमंडल अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के विभिन्न वन निरीक्षण कुटीरों और वन विश्राम गृहों में अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजनों का नियमित आवागमन होता है।

ऐसे में सुरक्षा, अनुशासन, संपत्ति संरक्षण और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति की रोकथाम के लिए इन परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना आवश्यक है।


feature-top