- Home
- टॉप न्यूज़
- चुनाव की घोषणा होते ही गायब हो जाएगा भाजपा का बुलडोजर : अखिलेश यादव
चुनाव की घोषणा होते ही गायब हो जाएगा भाजपा का बुलडोजर : अखिलेश यादव
16 Jan 2026
, by: Prakash
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा का बुलडोजर कहीं नजर नहीं आएगा।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर “डिटेंशन सेंटर” भेज देगी। सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा सरकार को नाकाम बताते हुए उस पर अन्याय, अधर्म और अत्याचार का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
