दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया विमान के इंजन में कार्गो कंटेनर फंसा

feature-top

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। एयर इंडिया के एयरबस A-350 विमान के दूसरे इंजन में टैक्सींग के दौरान एक कार्गो कंटेनर फंस गया, जिससे इंजन क्षतिग्रस्त हो गया।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। DGCA के अनुसार, घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान एक कार्गो कंटेनर, जो लावारिस अवस्था में पड़ा था, विमान के दूसरे इंजन में खिंच गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टर्मिनल-3 के बैगेज मेकअप एरिया की ओर कंटेनर ले जा रहा BWFS टग वाहन निर्धारित वाहन लेन पार कर रहा था, तभी यह घटना हुई।


feature-top