मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने इज़राइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

feature-top

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने इज़राइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

 विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वर्तमान हालात को देखते हुए इज़राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिक विशेष सावधानी बरतें और इज़राइली प्रशासन तथा होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।

इसके साथ ही भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को इज़राइल की गैर-आवश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी है।

feature-top