तेलंगाना : विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल याचिका खारिज की, BRS को लगा झटका

feature-top

तेलंगाना की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) की ओर से दायर दलबदल से जुड़ी अयोग्यता याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें खारिज कर दिया है।

विधानसभा सचिवालय में हुई सुनवाई के दौरान स्पीकर ने चेवेल्ला से विधायक काले यादैया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बांसवाड़ा विधायक पोचारम श्रीनिवास रेड्डी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर विचार किया।

इन याचिकाओं में दोनों विधायकों पर दल बदलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। स्पीकर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि उपलब्ध रिकॉर्ड और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर यह साबित नहीं होता कि दोनों विधायकों ने भारत राष्ट्र समिति छोड़ी है। उन्होंने कहा कि दलबदल से जुड़े ठोस और निर्णायक प्रमाण पेश नहीं किए गए हैं।


feature-top