इंदौर में सभी मृतकों के घर जाने पर अड़े राहुल गांधी

feature-top

दूषित पेयजल प्रभावित इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम  तय नहीं हो सका।

दरअसल, राहुल गांधी भागीरथपुरा में उन सभी मृतकों के घर जाकर स्वजन से मुलाकात करने पर अड़े हैं, जिनकी मौत के लिए दूषित पानी को कारण माना जा रहा है।

लेकिन इंदौर प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन के अधिकारियों ने राहुल से किसी एक स्थान पर पीडि़त परिवारों से मुलाकात कराने का सुझाव दिया है लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है।


feature-top