बीजापुर : 20 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 75 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। न्यू बस स्टैंड के पीछे अब तक 20 अवैध मकान ढहाए जा चुके हैं और कार्रवाई लगातार चल रही है। घरों को तोड़ने का लोग विरोध कर रहे हैं।

अधिकारियों से लोग कार्रवाई रोकने और मोहलत देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान बीजापुर नगरपालिका, तहसीलदार और पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद हैं।


feature-top