धान खरीदी पर राजनीति तेज, दीपक बैज का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला

feature-top

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इसी मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

दीपक बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में शामिल 14 मंत्रियों ने धान घोटाले में भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि धान, जल, जंगल और जमीन को नुकसान पहुंचाने वाले इन लोगों को वर्ष 2028 में जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली जाकर इन मंत्रियों के कथित कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे। बैज ने दोहराया कि कांग्रेस का लक्ष्य राज्य में फिर से सरकार बनाना और किसानों के हितों की रक्षा करना है।


feature-top