बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक

feature-top

बिहार सरकार ने सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय सात निश्चय-3 के तहत स्वास्थ्य समृद्धि लक्ष्य को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में घोषित किया।

इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करना है, जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम हो।


feature-top