- Home
- टॉप न्यूज़
- अपने इर्द-गिर्द बैठे गिद्धों को ठिकाने लगाइए : रोहिणी आचार्य
अपने इर्द-गिर्द बैठे गिद्धों को ठिकाने लगाइए : रोहिणी आचार्य
राजनीति में बयानबाज़ी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की हालिया बैठक को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा हमला बोला है। बिना नाम लिए रोहिणी ने तेजस्वी की मीटिंग को महज़ “दिखावा” करार दिया है।
रोहिणी आचार्य ने X पर लिखा कि समीक्षा का दिखावा करने से ज़्यादा ज़रूरी है खुद आत्म-मंथन करना और अपनी जिम्मेदारी लेना। उन्होंने कहा कि अपने इर्द-गिर्द कब्जा जमाए बैठे चिन्हित “गिद्धों” को ठिकाने लगाने का साहस दिखाए बिना किसी भी तरह की समीक्षा की कोई सार्थकता नहीं है।
अपने पोस्ट में रोहिणी ने यह भी जोड़ा कि जनता सब जानती और समझती है। उनके इस बयान को पार्टी के अंदर चल रही असहमतियों और नेतृत्व पर अप्रत्यक्ष सवाल के तौर पर देखा जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
