- Home
- टॉप न्यूज़
- महाराष्ट्र निकाय चुनाव: BJP की बंपर जीत पर सुधांशु त्रिवेदी ने INDIA गठबंधन पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: BJP की बंपर जीत पर सुधांशु त्रिवेदी ने INDIA गठबंधन पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। इस जीत के बाद पार्टी की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने महाराष्ट्र की जनता का आभार जताते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब INDIA गठबंधन का कोई अस्तित्व बचा भी है या नहीं, क्योंकि केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में यह गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की है। इन चुनावों में महायुति की जीत हुई है, जो जनता के भरोसे और विश्वास का स्पष्ट संकेत है। यह परिणाम दिखाता है कि विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के साथ जनता आज भी बीजेपी के साथ मजबूती से खड़ी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
