महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी की जीत, सोशल मीडिया पर छाई ‘रसमलाई’ की सियासत

feature-top

महाराष्ट्र के महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद राजनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया का तापमान भी काफी बढ़ गया है। चुनाव नतीजों से ज्यादा जो चीज ट्रेंड कर रही है, वह है — रसमलाई। सुनने में अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन इसकी वजह पूरी तरह सियासी है।

दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलई मुंबई पहुंचे थे। उस वक्त मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने तंज कसते हुए अन्नामलई का स्वागत ‘रसमलाई’ वाले कटाक्ष के साथ किया था।

यह बयान उस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लेकिन अब चुनावी नतीजों के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। एक तरफ जहां मनसे का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, वहीं दूसरी ओर जिन इलाकों में अन्नामलई ने प्रचार किया था, वहां बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है।

नतीजों के बाद बीजेपी ने उसी अंदाज में पलटवार किया। बीजेपी ओडिशा और सांसद पी.सी. मोहन ने सोशल साइट एक्स पर रसमलाई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा — ‘कुछ रसमलाई ऑर्डर की हैं।’ इसके बाद रसमलाई सोशल मीडिया पर सियासी जीत का प्रतीक बन गई और देखते ही देखते ट्रेंड करने लगी।


feature-top