बिहार : मॉब लिंचिंग की घटना पर मौलाना मदनी का सीएम नीतीश को पत्र

feature-top

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने बिहार में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हो रही मॉब लिंचिंग और हत्याओं की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर दोषियों के विरुद्ध तत्काल, प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई की मांग की है।

मौलाना मदनी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की भूमि बिहार हमेशा सामाजिक सौहार्द, करुणा और अहिंसा के लिए जानी जाती रही है, लेकिन हालिया घटनाएं राज्य की इसी पहचान को ठेस पहुंचा रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नफरत फैलाने वाली मानसिकता को खुली छूट मिल रही है और जब हिंसा व हत्याएं बढ़ती हैं, तब राज्य की चुप्पी बेहद खतरनाक साबित होती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनता का डगमगाया विश्वास बहाल करने की संवैधानिक व नैतिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।


feature-top