इंडोनेशिया में यात्री विमान लापता

feature-top

इंडोनेशिया में एक क्षेत्रीय यात्री विमान के लापता होने से अफरा-तफरी मच गई है। मुख्य द्वीप जावा और सुलावेसी द्वीप के बीच स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र के पास पहुंचते समय विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

विमान में कुल 11 लोग सवार थे। इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित टर्बोप्रॉप एटीआर 42-500 विमान योग्याकार्ता से दक्षिण सुलावेसी की राजधानी की ओर जा रहा था, तभी वह रडार से गायब हो गया।


feature-top