पंजाब : AAP विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने दिया इस्तीफा

feature-top

आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब के बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा माघी मेले के दौरान श्री मुक्तसर साहिब में एक डेरे से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 169 स्वरूपों को लेकर दिए गए बयान से आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया। डॉ. सुक्खी बंगा स्थित गुरुद्वारा राजा साहिब रसोखाना पहुंचे और इस्तीफे की घोषणा की।

उन्होंने वेयरहाउस चेयरमैन पद और कैबिनेट रैंक भी छोड़ दिया। डॉ. सुक्खी ने कहा कि सिख समुदाय के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक हैं और उनसे जुड़ा कोई भी विषय अत्यंत संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री के बयान से उनकी और संगत की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने धार्मिक विश्वासों से कोई समझौता नहीं कर सकते।


feature-top