मौनी अमावस्या पर बिना स्नान लौटे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

feature-top

मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। इसी बीच ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बिना स्नान किए वापस लौट गए। शंकराचार्य ने पुलिस पर अपने शिष्यों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया।

बताया गया कि उनके रथ और काफिले को लेकर संगम नोज के पास हालात तनावपूर्ण हो गए थे। भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने शंकराचार्य को आगे बढ़ने से रोक दिया।

अधिकारियों ने उनसे पालकी से उतरकर पैदल जाने का आग्रह किया, लेकिन शंकराचार्य और उनके समर्थक इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद समर्थकों के आगे बढ़ने पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई, जिसके चलते शंकराचार्य ने बिना स्नान किए ही लौटने का निर्णय लिया।


feature-top