महाराष्ट्र : नवनीत राणा को BJP से बाहर करने की उठी मांग

feature-top

हाल में हुए अमरावती नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 22 उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को पत्र लिखकर पूर्व सांसद नवनीत राणा को पार्टी के खिलाफ प्रचार करने के आरोप में निष्कासित करने की मांग की है।

इन 22 शिकायतकर्ताओं में से दो उम्मीदवार 15 जनवरी को हुए निकाय चुनावों में जीत गए, जबकि 20 को हार का सामना करना पड़ा।


feature-top