- Home
- टॉप न्यूज़
- वायु प्रदूषण पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
वायु प्रदूषण पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी ने वर्ल्ड बैंक की ताज़ा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि इंडो-गंगेटिक प्लेन्स और हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में वायु प्रदूषण अब गंभीर स्वास्थ्य और विकास संकट बन चुका है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को गंभीरता से लेने में विफल रही है।
कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ‘अ ब्रीथ ऑफ चेंज’ पूरी तरह तथ्यपरक है और समय की ज़रूरत को स्पष्ट रूप से रेखांकित करती है।
जयराम रमेश ने कहा कि रिपोर्ट इस बात का साफ संकेत देती है कि अब तुरंत और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कोयला आधारित बिजली संयंत्रों के लिए उत्सर्जन मानकों को सख्ती से लागू करने, पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले संयंत्रों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने तथा राज्यों के बीच साझा एयरशेड आधारित गवर्नेंस मॉडल अपनाने पर ज़ोर दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
