- Home
- टॉप न्यूज़
- केंद्रीय मंत्री के लेटरहेड का दुरुपयोग, फर्जी पत्र मामले में एफआईआर दर्ज
केंद्रीय मंत्री के लेटरहेड का दुरुपयोग, फर्जी पत्र मामले में एफआईआर दर्ज
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि चुनावी राज्य असम में उनके आधिकारिक लेटरहेड और फर्जी हस्ताक्षर के साथ एक नकली पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। इस गंभीर मामले को देखते हुए संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि यह मामला जालसाजी, प्रतिरूपण (इम्पर्सोनेशन) और सरकारी पहचान के दुरुपयोग से जुड़ा एक गंभीर आपराधिक अपराध है, जिसका उद्देश्य भ्रामक जानकारी फैलाना और एक संवैधानिक पदाधिकारी की छवि को नुकसान पहुंचाना प्रतीत होता है।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने जनता और मीडिया से अपील करते हुए कहा कि उक्त पत्र और उसकी सामग्री पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत है।
ऐसे किसी भी भ्रामक दस्तावेज पर भरोसा न करें और न ही उसे साझा करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक स्रोतों से ही की जाए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
