जगदगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने माघ मेला क्षेत्र में “गौ प्रतिष्ठा प्रेरणा यात्रा” निकाली।  संतों के शिविर में जाकर गोमाता की रक्षा के लिए समर्थन मांगा। भ्रमण के बाद त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर के बाहर बैठकर उन्होंने संतों और श्रद्धाुलओं को संबोधित किया।

feature-top

कहा, गोमाता सनातन धर्म की प्राण हैं। उनकी हत्या रोकने के लिए कानून बनाने की मांग देश की बहुसंख्यक जनता कर रही है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमने गोमाता की रक्षा के लिए कानून बनवान के लिए उनसे बात की थी। तब कांग्रेस सरकार ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। कानून न बनने पर जनता ने उन्हें नकार दिया।

केंद्र और प्रदेश से उनकी सरकार चली गई। भाजपा की सरकार बनी तो जनता को आशा थी कि वो गोमाता की रक्षा का कानून बनाकर प्रभावी कदम उठाएंगे, लेकिन मंशा के अनुरूप कुछ नहीं किया गया। अब इनको भी नकारा जाएगा।

इनके बाद किसी सनातनी सरकार को सत्ता पर लाकर गो माता की रक्षा के लिए कानून बनवाया जाएगा।

feature-top