CGMSC घोटाला : ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, निजी कंपनी के मार्केटिंग हेड गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) से जुड़े बहुचर्चित घोटाला प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है।

इस मामले में डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नवी मुंबई के मार्केटिंग हेड कुंजल शर्मा को 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी कुंजल शर्मा को विशेष न्यायालय, रायपुर में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 27 जनवरी 2026 तक EOW की रिमांड पर भेज दिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, कुंजल शर्मा पर आरोप है कि डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा CGMSC को मेडिकल उपकरणों के रिएजेंट्स एवं कंज्यूमेबल्स की आपूर्ति के दौरान अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी एमआरपी तय की गई।

आरोप है कि कुंजल शर्मा ने कंपनी की नीतियों की अनदेखी करते हुए सुनियोजित षड्यंत्र के तहत रिएजेंट्स और कंज्यूमेबल्स की कीमतों में भारी अंतर दर्शाया और CGMSC को अत्यधिक दरों पर खरीद के लिए प्रभावित किया।


feature-top