- Home
- टॉप न्यूज़
- बिहार में VIP सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल
बिहार में VIP सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल
बिहार में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने कई प्रमुख नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अब Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
वहीं, बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा को Z से घटाकर Y श्रेणी कर दिया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद ललन सिंह तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं बीजेपी नेता मंगल पाण्डेय को भी Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
इसके अलावा बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं एमएलसी मदन मोहन झा, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की Y श्रेणी की सुरक्षा पूरी तरह से हटा ली गई है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
